2013 में होगा चुनाव, कैसे करें ममता पर विश्वास

इसके लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहना चाहिए। पर ममता के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा, केंद्र सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और लोकसभा चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सन् 2014 में ही होंगे।
वैसे ममता बनर्जी को भाजपा का जरूर साथ मिला है। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने ममता की इस टिप्पणी का स्वागत करते हुए कहा, जनविरोधी इस केंद्र सरकार का जल्द सफाया हो जाना चाहिए। बेहतर हो 2013 की जगह आम चुनाव इसी साल हो जाए। पर प्रश्न वही लाख टके का। क्या 2014 से पहले देश में आम चुनाव हो सकते हैं? क्योंकि कुछ दिनों पहले भी उन्होंने सरकार को इस बाबत हड़काया था।
कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे सूचना मिली कि एक राजनीतिक दल ने दिल्ली में बैठक करके अपने पार्टी पदाधिकारियों को कहा है कि वह लोकसभा चुनाव 2013 में कराना चाहती है।
उन्होंने कहा, 'हम किसी भी दिन चुनाव का सामना कर सकते हैं। इसलिए हमें इसका सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए और हमें ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहिए जिससे कि लोग हमें गलत समझें।' हालांकि ममता बनर्जी ने खुलकर उस पार्टी का नाम नहीं लिया, जिसकी बैठक में मध्यावधि चुनाव कराने पर चर्चा हुई।
पर उसका इशारा कांग्रेस की तरफ था क्योंकि दो दिनों पहले ही सोनिया गांधी ने अपने सांसदों की बैठक को संबोधित किया था। गौरतलब है कि ममता बनर्जी से पहले यूपी सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव भी मध्यावधि चुनाव की आशंका जता चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications