नोएडा एक्सटेंशन से अजनारा ने प्रोजेक्ट समेटा

noida extension
दिल्ली (ब्यूरो)। नोएडा एक्सटेंशन के लिए एक अच्छी और एक बुरी दोनों खबरें हैं। अच्छी खबर है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एनसीआर प्लानिंग बोर्ड को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। आशा है कि इसे 15 मई को स्वीकार कर लिया जाएगा।

वहीं नोएडा एक्सटेंशन के लिए बुरी खबर यह है कि यहां के प्रमुख बिल्डर अजनारा समूह अपने प्रोजेक्टों को यहां से हटाने का फैसला किया है। वह नोएडा एक्सटेंशन के विवाद को देखते हुए यह कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि अजनारा अपने ग्राहकों को कुछ बेहतर विकल्प भी मुहैया करा रहा है।

वहीं शुक्रवार को यहां किसानों ने एक बार फिर निर्माणाधीन एक प्रोजेक्ट पर हमला कर दिया। नाराज किसानों ने साइट पर तोड़फोड़ भी की। मौक पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला । किसानों का समझा-बुझाकर शांत कराया गया।

किसानों ने चेतावनी दी कि सात दिन के अंदर प्राधिकरण व प्रशासन ने निर्माण कार्य बंद कराने का प्रयास नहीं किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। गौरतलब है कि नोएडा एक्सटेंशन एक्सटेंशन में हाईकोर्ट ने मास्टर प्लान 2021 एनसीआर प्लानिंग बोर्ड से मंजूर होने तक निर्माण कार्य बंद करा रखा है।

किसानों का आरोप है कि कुछ बिल्डर गुपचुप तरीके से निर्माण कार्य करा रहे हैं। शुक्रवार सुबह किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में दर्जनों किसान बिल्डरों की साइट निर्माण कार्य बंद कराने पहुंचे। इस दौरान उत्तेजित कुछ किसानों ने बिल्डरों की साइट पर तोड़फोड़ का प्रयास किया। इस बात को लेकर साइट पर मौजूद कर्मचारियों व किसानों के बीच हाथापाई व झड़प हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+