चार धाम पर निकली बस दुर्घटनाग्रस्त, दो मरे

Bus Accident
चंडीगढ़। पंचकूला से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर खंगेसरा-रायपुररानी रोड पर स्थित गांव मानकटाबरां में हिमाचल प्रदेश के जोगिन्द्रर नगर से आ रही बस प्रात: 4 बजे केकरीब पेड़ से टकराकर पास में पड़ते इच्छाधारी तालाब में जा गिरी।

जोगिन्द्रनगर जिला मंडी से कल सांयकाल में चली यह बस 42 सवारियों को लेकर चार धाम की यात्रा पर उत्तराखंड स्थित बदरीनाथ धाम के लिए जा रही थी।

इस दुर्घटना में दो लोगों रमन सिंह व चत्तर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई व 17 घायलों चुन्नी देवी ममता, कृष्ण पाल, संध्या देवी, निर्मला, उर्मिला, खेमराज, राजेश, दयानंद, प्रकाश देवी, हेमा देवी , लीला देवी, तारा देवी, आशा, लक्खू राम, सुशीला व तुलसी देवी को पंचकूला सिविल अस्पताल लाया गया जिनमें से सीरियस चुन्नी देवी को पीजीआई चंड़ीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

मामूली चोट लगने वाले घायलों को रायपुररानी स्थित सीएचसी में इलाज के लिए ले जाया गया। बस का चालक व कंडक्टर मौके से फरार हैं और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वही खबर आ रही है कि फतेहाबाद के पास भी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+