चिदंबरम ने पढ़ा बेटे का बयान, भड़की भाजपा

लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने सवाल किया कि गृह मंत्री ने सदन में अपने बेटे का पत्र क्यों पढ़ा। पार्टी का आरोप है कि चिदंबरम ने वित्त मंत्री के पद पर रहते हुए अपने बेटे को वित्तीय लाभ पहुंचाने की कोशिश की।
सुषमा स्वराज ने चिदंबरम के बयान को नियमों के विरूद्ध बताते हुए लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार से कहा कि संसद में मंत्री अध्यक्ष से अनुमति लेकर अपना बयान दे सकता है, लेकिन यह पहली बार हुआ कि कोई मंत्री अपने बेटे का पत्र सदन में पढ़े।
सुषमा ने चिदंबरम को ईसा मसीह की नसीहत देने पर भी ऐतराज जताया। गृह मंत्री के बचाव में आए संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि चिदंबरम अपने बेटे का पत्र पढ़ने नहीं आए थे। चूंकि उन पर गंभीर इल्जाम लगाए गए थे तभी उन्होंने अपनी बात रखी। सुषमा के बयान से साफ है कि भाजपा इस मुद्दे को नहीं छोड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications