जींद में गुस्साये लोगों ने बाबा रामदेव का पुतला फूंका

इसके बाद लघु सचिवालय पहुंच कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर बाबा रामदेव के योग शिविर को जींद में अनुमति नहीं देने की मांग की। आर्य स्वाभिमान संगठन के राष्ट्रीयध्यक्ष ज्ञानेश्वर आर्य ने कहा कि हरियाणा आर्य समाजी बहुल राज्य है। आर्य भावना वाले लोग हमेशा पाखंड, आडंबर, का डटकर विरोध करते रहे हैं। बाबा रामदेव ने आर्य सिद्धांतों के साथ खिलवाड़ की है।
उन्होंने कहा कि ऋषि पतंजलि के नाम पर लोगों को गुमराह करते हुए अपने हितों को साधने में जुटे हुए हैं। महिला कपड़ों को पहन कर सन्यास आश्रम को भ्रष्ट किया है। महर्षि दयानंद का अनुयायी बताते हुए जड़ पूजा का सार्वजनिक प्रदर्शन करके आर्य जनता को दिग्भर्मित कर रहा है।
16 मई से 18 मई तक बाबा रामदेव का आगमन निश्चित हो चुका है। आर्य जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए रामदेव के आयोजित शिविर को अनुमति न दी जाए। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव के आगमन से अशांति फैल सकती है।
बाद में कार्यकर्ता बाबा रामदेव के खिलाफ शहर में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रदर्शन में आर्य चंद्रपाल, आर्य सुरेंद्र, जसबीर, शुभराम, चतर सिंह, दलजीत, धर्मबीर, परमबीर, देवव्रत, प्रवीण, विनोद, मनजीत, अमित, समुंद्र मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications