सोना खरीदना चाहते हैं थोड़ा रुक जाइए

पिछले 7 दिनों में सोना 1,500 रुपये से भी ज्यादा की गिरावट दर्ज कर चुका है। ये गिरावट लगातार जारी है। शुक्रवार को सोना 155 रुपये गिरकर 28,785 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
सोने की घरेलू कीमतों में अभी भी सोने का भाव अंतर्राष्ट्रीय बाजार की तुलना में ज्यादा है। जानकारों के मुताबिक, स्पेन के बैंकों की स्थिति बेहतर करने की घोषणा और यूरोप के बेलआउट फंड के चलते सोने में ऐसी हलचल हुई है। वहीं डॉलर की कीमत 50 रुपये से नीचे रहने पर सोने का भाव 25,500 रुपये के आस-पास रहने की बात की जा रही है।
वहीं सोने के भाव को देखकर सरकार के भी होश फख्ता हैं। इसलिए सरकार सोने के वायदा कारोबार पर लगाम लगाने की तैयारी में है। सूत्रों ने बताया कि 50 से ज्यादा कमोडिटी के वायदा कारोबार की मार्केट-टू-मार्केट आधार बेसिस पर समीक्षा की जा रही है।
सेल्फ ट्रेड, सर्कुलर ट्रेडिंग और सर्किट ट्रेडिंग का भी पता लगाया जाएगा। 1 अक्टूबर 2011 से 27 मार्च 2012 तक के कारोबार का विश्लेषण किया जाएगा। समीक्षा के बाद एफएमसी कमोडिटी एक्सचेंज को जरूरी गाइडलाइंस जारी कर सकता है। साथ ही रिपोर्ट में ऐसा वैसा कुछ भी हुआ तो सरकार सोने के वायदा कारोबार को बंद कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications