लद्दाख में सैन्य अधिकारी और जवान आपस में भिड़े

सेना ने कहा है कि हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे है और इसमे जो भी दोषी होगा उसपर गंभीरता से कार्यवाही की जाएगी। अगर सेना में इस तरह की अनुशासनहीनता होती रही तो देश की सुरक्षा का क्या होगा। न्योमा के चीन सीमा के करीब होने के कारण इसको गंभीरता से लिया जा रहा है।
लद्दाख के न्योमा में 226 फील्ड रेजिमेंट के जवानों और अधिकारियों के बीच झड़प हो हुई। यह मामला रात का है और जिस इलाके में यह झड़प हुई वह चीन से काफी करीब है। यह घटना इसलिए भी गंभीर मानी जा रही है क्योंकि किसी भी देश की सेना से जुडा मामला सीधे उस देश की सुरक्षा से जुड़ा होता है।
यह घटना इसलिए भी काफी गंभीर मानी जा रही है क्योंकि भारतीय सेना में आमतौर पर इस तरह की अनुशासनहीनता नहीं होती थी, लेकिन इस समय सेना ने अनुशासनहीनता की एक नयी मिशान कायम की है। भारतीय सेना में जितनी अनियमितता देखी गयी है, उतनी विश्व में भारतीय स्तर को गिराने के लिए काफी है।
भारतीय सेना में घोटाले पर घोटाले निकलकर सामने आये और सरकार हाथ पर हाथ धरी बैठी रही। अब देखना यह है कि सरकार कब तक अपनी चुप्पी साधे रहती है या चुप्पी तोड़कर क्या कार्रवाई करती है?












Click it and Unblock the Notifications