सदन में प्रणब हुए लाल-पीले, चिदंबरम ने दी सफाई

सदन में मैक्सिस डील पर चर्चा के दौरान तत्कालीन वित्त मंत्री पी चिदंबरम की भूमिका पर सरकार की चुप्पी के खिलाफ विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। विपक्ष की ओर से कई मामलों पर तीखे वार होते रहे। जब वर्तमान वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी का गुस्सा फूटा तो सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गयी।
एयरसेल मैक्सिस सौदे में तत्कालीन वित्त की भूमिका पर विपक्ष जमकर हंगामा करता रहा। विपक्ष ने आरोप लगाया कि चिदंबरम के बेटे कार्ती चिदंबरम ने एयरसेल में 5 फीसदी हिस्सा खरीद लिया था। उसके बाद भाजपा सांसदों ने गेंहू के मामलों को लेकर भी सदन में हंगामा किया।
गुस्साए प्रणव मुखर्जी कुछ बोलना चाह रहे थे, लेकिन विपक्ष के सामने उनकी आवाज दब गयी। जिसके कारण उनको और गुस्सा आ गया, और दादा विपक्ष पर जमकर बरस पड़े। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दखल देकर दादा को शांत कराया। प्रणव दादा का यह रूप देखकर सभी विपक्षी सांसदों ने फिर हंगामा किया।
सदन की कार्यवाही शुरू होने पर यशवंत सिन्हा ने चिदंबरम और उनके बेटे को इस डील में शामिल होने का आरोप लगाया। इस पर चिदंबरम ने कहा कि ना तो उनको और ना ही उनके किसी परिजन को कोई शेयर मिला है।
उसके बाद विपक्ष के सांसदो ने शर्म करो-शर्म करो का नारा लगाना शुरू कर दिया, और इसी नारे के बीच यशवंत सिन्हा ने आरोप लगाया कि चिदंबरम के बेटे को डील में हिस्सा मिला था












Click it and Unblock the Notifications