पहले एयर इंडिया और अब किंगफिशर के पायलटों की हड़ताल

किंगफिशर के मालिक विजल ने अपने कर्मचारियों से वादा किया था कि सारे कर्मचारियों की सैलरी दे दी जाएगी, और पायलट इसलिए हड़ताल पर जा रहे है क्योंकि उसने किया गया वादा पूरा नहीं हुआ। माल्या ने कहा था कि कर्मचारियों को 9 मई तक सैलरी दे दी जाएगी।
पायलटों ने मैनेजमेंट के खिलाफ जाने की ठान ली है, दिल्ली के पायलटों ने सिक लीव ले ली है और मुंबई के पायलटों ने रात में उड़ान न भरने का फैसला किया है। किंगफिशर के किसी भी अधिकारी का अभी तक कोई बयान नहीं आया है। सरकार तो जैसे तैसे अपना पलड़ा झाड लेगी लेकिन समय के अभाव में विमान से सफर करने वाले यात्रियों का क्या होगा।
एयर इंडिया के पायलट तो पहले से ही हड़ताल पर चल रहे है, सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद पायलट विवादों का अभी तक कोई निपटारा नहीं हो सका। इसपर केंद्रीय विमानन मंत्री अजित सिंह ने कहा कि अगर यही रवैया रहा तो एयर इंडिया विमान की सेवा बंद करने में सरकार को कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया की स्थिति काफी बुरी है।
एयर इंडिया को तो सरकार संभाव लेगी, लेकिन लगातार परेशानियों से जूझ रही किंगफिशर को क्या होगा।












Click it and Unblock the Notifications