आज राजा का है जन्मदिन, तिहाड़ में ही मनाएंगे
दिल्ली
(ब्यूरो)। 15 महीने से जेल में बंद पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा अपना जन्मदिन पिछले साल की तरह ही इस साल भी तिहाड़ में ही मनाएंगे। यह उनका 49वां जन्मदिन है। हालांकि इस दिन वह जरूर ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि जब कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई के लिए बैठे तो उन्हें जमानत जरूर दे दे। उल्लेखनीय है कि ए. राजा ने 2 जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में पहली बार बुधवार को समानत के आधार पर जमानत की मांग की और इस बाबत उन्होंने पटियाला हाउस कोर्ट में एक याचिका दायर की है। जिसपर सुनवाई कल यानी शुक्रवार को होनी है। राजा की ओर से याचिका में कहा गया है कि मेरे खिलाफ पूरा मामला मनगढ़ंत है। इस पर सीबीआई की विशेष अदालत के जज ओपी सैनी ने इस अर्जी पर सीबीआई से जवाब दाखिल करने को कहा है। कोर्ट ने सीबीआई से कहा कि जब सुनवाई शुरू हो तो आप इस मामले में अपनी रिपोर्ट पेश करें। id="toptextpromo">पूर्व
दूरसंचार मंत्री ए. राजा आज तिहाड़ जेल की 12x15 फुट की कोठरी में ही अपना जन्मदिन मनाएंगे। हालांकि कोई शोरगुल की खबर अभी तक तो नहीं है पर बताया जा रहा है कि जेल अधिकारी उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे थे। माना जा रहा है कि राजा से मिलने के लिए कुछ द्रमुक नेता भी आज तिहाड़ पहुंच सकते हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>सूत्र
बता रहे हैं कि शुक्रवार को राजा को भी कुछ राहत मिल सकती है। क्योंकि जिस प्रकार से बुधवार को इस मामले में सह-आरोपी पूर्व टेलीकॉम सचिव सिद्धार्थ बेहुरा को जमानत मिली है उससे राजा भी उत्साहित हैं और संभव है कि कल जब कोर्ट की सुनवाई शुरू हो तो परिणाम उनके पक्ष में आए। वैसे सीबीआई के सूत्रों का कहना है कि सीबीआई अभी राजा को राहत देने की मूढ़ में नहीं है। गौरतलब है कि राजा दो फरवरी 2011 से ही तिहाड़ जेल में बंद हैं।











Click it and Unblock the Notifications