मायावती ने घर सजाने में खर्च किये 86 करोड़

mayawati
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की पूर्व मुख्‍यमंत्री मायावती ने केवल स्‍मारकों और मूर्तियों पर ही पैसा नहीं बहाया है, बल्कि उन्‍होंने अपने बंगले की साज सज्‍जा पर 86 करोड़ रूपये खर्च किये। मायावती को यह बंगला तब मिला था जब वे 1995 में मुख्‍यमंत्री बनी थी, जब माया 2007 में सीएम बनी त‍ब इसका रेनोवोशन शुरू हुआ।

लखनऊ में अपने 13, मॉल अवेन्यू के बंगले के रेनोवेशन पर मायावती ने 86 करोड़ से ज्‍यादा की रकम खर्च की, हालांकि ऐसा भी कहा जा रहा है कि रकम 100 करोड़ से ऊपर की हो सकती है। सपा नेता शिवपाल यादव ने एक साल पहले आरटीआई फाइल की थी, जिसका जवाब उनको हाल ही में मिला है।

ऐसा क्‍या है मायावती के बंगले में

मायावती के बंगले में हुए कुल खर्च का हिसाब लगाया जा रहा है, यह रकम 100 करोड़ से ज्‍यादा भी हो सकती है। बंगला 5 एकड़ में बना हुआ है, जोकि पहले ढ़ाई एकड़ का एक प्‍लाट था। प्‍लॉट के बगल में बने गन्‍ना कमिश्‍नर के ऑफिस को ढहा कर इसमें जोड़ दिया गया, तब जाकर यह बंगला पांच एकड़ का हुआ। इसकी 20 फीट ऊंची चारदीवारी राजस्‍थान सैंडस्‍टोन से बनी है।

बंगले में एक दूसरे से जुडे़ हुए 6 कमरे हैं, जो एक बड़े से कॉरिडोर में खुलते है। कॉरिडोर के बाहर एक बरामदा है जिसमें बुलेटप्रूफ ग्‍लास वाली 2 खिड़कियां लगी हुए है। हर खिड़की की कीमत 15 लाख रूपये है।

इस इमारत की बगल वाली इमारत में 14 बेडरूम वाला एक 2 मंजिला गेस्‍ट हाउस है। सभी कमरों में पिंक इटैलियन मार्बल फ्लोरिंग है। यह रंग मायावती का पसंदीदा रंग है। मायावती का बाथरूम दर्जनों बार दोबारा बनाया गया है।

बिल्डिंग में कॉन्फ्रेंस हॉल, सिक्युरिटी रूम, ड्राइवरों के कमरे और गैरेज हैं। 20 फुट ऊची चारदीवारी और बाहर 20 फीट ऊंची 2 मूर्तियां हैं, एक मायावती की और दूसरी कांशीराम की। इसके बगल में संगमरमर से बनी हाथियों की 5 मूर्तियां हैं। ऐसा भी बताया गया है क‍ि यहां कमरों को भी कई बार तोड़ा और बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+