पाक खिलाड़ियों के हिमायती नहीं आमिर, इसलिए शो चलने दो: बाल ठाकरे

बाल ठाकरे ने सीधी तुलना बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख से कर डाली। उन्होंने किंग खान की ओर इशारा करते हुए कहा कि आमिर खान बॉलीवुड के किसी अन्य खान की तरह नहीं हैं, जो पाकिस्तानी खिलाड़ियों का समर्थन करते हों, या फिर जिन्हें पाक खिलाड़ियों के भारत में खेलने पर बुरा नहीं लगता हो। आमिर का कार्यक्रम देश भक्ति पर आधारित है और इसका विरोध नहीं होना चाहिये।
शिवसेना प्रमुख ने कहा कि आमिर खान के इस टीवी शो से निश्चित तौर पर देश में असर दिखाई देगा।
शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने मंगलवार को अभिनेता आमिर खान के टीवी शो सत्यमेव जयते के लिए उनकी तरीफ की और आमिर की तुलना शाहरूख से की। यह शो कन्नड़ निर्माताओं के लिए अस्वीकार्य था, उन्होंने यह दिखा दिया कि संकीर्णता देशभक्ति से आगे हैं।
ठाकरे की यह प्रतिक्रया तब आयी जब कर्नाटक में बीजेपी सरकार ने इस कार्यक्रम के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने की बात कही। सच पूछिए तो ठाकरे की यह बात बिलकुल सही है, क्योंकि शो ने पहले ही दिन से असर दिखाना शुरू कर दिया है। कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ एपिसोड के बाद इलाहाबाद में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उन डॉक्टरों की क्लीनिक पर छापे मारे, जहां भ्रूण हत्याओं का धंधा चल रहा था।












Click it and Unblock the Notifications