सपा ने तोड़ा माया का सपना- नोएडा में नहीं बनेगा एअरपोर्ट

प्रदेश की समाजवादी सरकार मायावती द्वारा किए गए किसी भी कार्य को सही मानने को तैयार नहीं है। ज्ञात हो कि माया सरकार ने नोएडा में एक अन्र्तराष्टï्रीय हवाई अड्डे का प्रस्ताव तैयार किया था प्रस्ताव अमली जमा पहन लेता लेकिन बसपा की सरकार नहीं रही। वर्तमान सरकार ने पूर्व के प्रस्ताव को निरस्त करते हुए कहा कि नोएडा में हवाई अडडे की आवश्यकता नहीं है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए मथुरा और आगरा के बीच जगह तलाशने के निर्देश दिये हैं। श्री यादव चाहते हैं कि इन जिलों में हवाई अड्डा बने ताकि लोगों को और सहूलियतें मिल सकें। सपा सरकार के इस फैसले से साफ है कि पूर्व की मायावती सरकार के एक और ड्रीम प्रोजेक्ट का सपना टूट गया है।
बताया जा रहा है कि केन्द्र सरकार की तरफ से जेवर में एयरपोर्ट के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिलने के कारण सरकार ने यह फैसला लिया है। मालूम हो कि जेवर हवाई अड्डा परियोजना पिछले सात वर्ष से खटाई में पड़ी थी। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से प्रस्तावित हवाई अड्डा 150 किमी के दायरे में था इसी कारण परियोजना को मंजूरी नहीं मिल रही थी।
परियोजना के सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद प्रदेश के नये मुख्यमंत्री ने इसे रद्द करने का फैसला किया। दूसरी तरफ कुशीनगर में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मंजूरी मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications