सत्यमेव जयते का असर- 1500 में पेट में मारी जाती बेटियां

1. हलाहाबाद- एक तरफ विवादों में और दूसरी तरफ पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है अमिर का शो 'सत्यमेव जयते'। शो का असर कुछ इस कदर हुआ कि इलाहाबाद चिकित्सा विभाग के अफसरों की नींद खुल गयी और छापेमारी कर एक प्राइवेट डॉक्टर को गर्भपात कराने के आरोप में रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
चौकाने वाला है कि महज 1500 रूपये लेकर डॉक्टर बेटियों को कोख में ही मारने का कारोबार चला रहा था। अधिकारियों ने स्टिंग ऑपरेशन चलाकर इस घिनौने कारोबार का खुलासा किया। उन्होंने पहले एक नकली मरीज बनाकर उसे अस्पताल में भेजा, और मरीज ने गर्भपात की बात डॉक्टर से किया। डॉक्टर 1500 रूपये में गर्भपात करने को तैयार हो गया।
चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने प्रशासन से इस अस्पताल को बंद करने और आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार करने की सिफारिश की है। डॉक्टर के पास से एक रिवॉल्वर भी बरामद हुआ है। यह ऑपरेशन तेलियरगंज इलाके में आमिर खान का शो 'सत्यमेव जयते' देखने के बाद किया गया। ऐसी झकझोरने वाली घटनाएं वाकई बार-बार मावनता को शर्मसार करती है।












Click it and Unblock the Notifications