बिना पूछे बिहार में कैसे घुसी कर्नाटक पुलिस: नीतीश

गौरतलब है की कर्नाटक और आंध्र प्रदेश पुलिस ने दरभंगा जिले के केवटी नमाक स्थान से कफील अहमद को गिरफ्तार किया था। जिसके बारे में न तो पहले और न ही बाद में बिहार पुलिस को सूचना दी गई।
इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए नीतीश कुमार ने इसे असंवैधानिक और गैरकानूनी बताया। साथ ही उन्होंने ये भी कहा की वे इस पूरे मामले को ग्रह मंत्री पी चिदम्बरम के संज्ञान में लाएंगे। आपको बताते चलें की कफील को एक सांझा अभियान चलाकर गिरफ्तार किया गया है।
कफील पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के सदस्य होने का आरोप है। दोनों राज्यों की संयुक्त पुलिस टीम के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया की कफील का हाथ बैंगलोर में हुए बम धमाकों में था। ज्ञात हो की बैंगलोर में आईपीएल मैच के दौरान बम धमाके हुए थे जिनमें 15 लोग घायल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications