मोबाइल ने बचा ली महिला की जान

कहते हैं कि मोबाइल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है और इसके अधिक प्रयोग से कई जानलेवा बीमारियां भी हो सकती हैं, लेकिन उन्नाव में मोबाइल ने एक महिला की जान बचा ली। उन्नाव जिले के बीघापुर क्षेत्र में छेडछाड का विरोध करने पर एक युवक ने महिला को गोली मार दी लेकिन गोली उसके मोबाइल पर लगी और उनकी जान बच गयी। दूसरी ओर गोली मारने वाला युवक फरार हो गया।
कभी-कभी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक वस्तु भी जीवन बचाने वाली साबित होती है। उन्नाव की मंजू यादव के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ उसकी जान उसके मोबाइल ने बचा ली। पुलिस के अनुसार उन्नाव जिले के बीघापुर इलाके के यदुनंदनखेड़ा में रहने वाले लक्ष्मीधर की पत्नी मंजू यादव खेतों पर कार्य करने गयी थी। गांव का ही युवक नरेन्द्र यादव जो आए दिन उससे बदसलूकी करता था। उसने शाम भी गेंहू काटकर लौटर रही मंजू को रास्ते में रोक लिया।
मंजू ने उससे रास्ते से हटा जाने का कहा लेकिन वह मंजू से छेड़छाड़ करने लगा। मंजू ने इसका विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। मंजू को शोर मचाता देख नरेन्द्र घबरा गया और उसने पिस्तौल निकाल कर मंजू पर तान दी। मंजू कुछ कर पाती उससे पहले ही नरेन्द्र ने पिस्तौल चला दी लेकिन मंजू की किस्मत अच्छी थी और गोली पहले उसके मोबाइल में लगी।
मंजू ने अपने कपड़ों में मोबाइल रखा था और गोली मोबाइल में घुसती हुई उसे लगी जिससे उसकी जान बच गयी लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। गोली लगने के बाद मंजू वहीं गिर गयी और गोली की आवाज सुनकर खेत में कार्य करने वाले लोग दौड़कर आ गए लेकिन नरेन्द्र यादव तब तक वहां से भाग निकला। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया जहां चिकित्सक उसे खतरे से बाहर बता रहे हैं। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी।












Click it and Unblock the Notifications