बाप मांग रहा है मासूम बेटी के लिये मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन वर्षीय जिया को प्लास्टिक एनिमिया नाम की खतरनाक बीमारी है। बेवस और आर्थिक कमजोर बाप के पास उसके इलाज के लिये पैसे तक नहीं हैं। लिहाजा हालात से हारे इस बाप ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मदद की गुहार लगाई है और मदद ना मिल पाने की सूरत में बच्ची को इच्छामृत्यु देने की अपील की है।
आपको बताते चलें कि अपनी जिंदगी की महज 36 माह देखने वाली जिया जन्म से ही प्लास्टिक एनिमिया जैसी खतरनाक बीमारी है। दरअसल इस बीमारी में शरीर में मौजूद बोन मैरो में खून नहीं बन पाता और बच्चे ना खड़े हो पाते हैं और ना बैठ पाते हैं। ऐसा नहीं कि इस बीमारी का इलाज नहीं है। इलाज है मगर बहुत महंगा जो इस बच्ची के पिता के पहुंच से कोसो दूर है। अपनी माली हालत के आगे मजबूर इस पिता ने अखिलेश यादव से गुहार लगाई है कि या तो उसकी बच्ची का इलाज कराया जाये या फिर उसे इच्छा मृत्यु दी दी जाये।












Click it and Unblock the Notifications