नेपाल में बाढ़ से 17 की मौत, 47 लापता

पुलिस अधीक्षक शैलेश थापा ने कहा कि दुघर्टना स्थल से कुल 17 शव बरामद किए गए हैं। कास्की जिले के सारदी खोला, मारदी खोला और टाटोपानी गांवों समेत प्रभावित क्षेत्रों में बचाव अभियान जारी है। उन इलाकों में बाढ़ में दर्जनों मकान और वाहन बह गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने फोन पर बताया कि हमने इलाके से आठ लोगों को बचा लिया है और पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बाढ़ में मरने वाले और बचाए गए सभी लोग स्थानीय निवासी हैं। उन्होंने कहा कि घटना में दो यूक्रेरनी पर्यटकों समेत 47 लोग लापता हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने वहां से आठ स्थानीय लोगों को बचाया है। बचाए गए पांच लोगों को चोट आई थी जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शनिवार को नेपाल में अवकाश का माहौल था, जिसमें लोग छुट्टियां मना रहे थे। बाढ़ ने इन खुसियों में सेंध डाल दी, और 17 जाने चली लगी जबकि कई जाने अभी भी दाव पर लगी हुई है












Click it and Unblock the Notifications