डाकुओं का हो गया प्रमोशन, जंगल से पहुंच गये संसद: रामदेव

बाबा ने आंदोलन के दौरान लोगो से गुहार लगाई कि दुराचारियों को संसद व विधानसभाओं में चुनकर न भेंजे। देश में बढ़ती गरीबी पर बोलते हुए कहे कि आज महांगाई चरम पर है, देश के युवा के पास रोजगार नहीं है, देश के 60 फीसदी लोग बेरोजगर है। देश में भारी संख्या में कालेधन उगाही हो रही है, और उन्हें रोकने वाली सरकार ने चुप्पी साध ली है।
सूत्रों के अनुसार मध्य प्रदेश के भिंड में बाबा रामदेव के योग शिविर में एक शख्स की जमकर पिटाई कर दी गयी। बाबा के समर्थक उस व्यक्ति को बुरी तरह घसीटते हुए ले गये। उस आदमी का नाम आशुतोष परिहार है। पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया है लेकिन अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
उस व्यक्ति का जुर्म केवल इतना था कि उसने भरी सभा में बाबा रामदेव से पूछा कि वो 4 जून 2011 को महिलाओं के कपड़े में दिल्ली के रामलीला ग्राउंड से क्यों भागे थे? इसके बाद रामदेव के समर्थकों ने उसको रोकने की कोशिश की और उसे पकड़ लिया।












Click it and Unblock the Notifications