दुश्मन की मिसाइल को रास्ते में ही मार गिराएगा भारत

सूत्र बता रहे हैं कि इस मिसाइल रक्षा कवच प्रणाली को हालांकि किस जगह पर तैनात किया जाएगा इसके बारे में जो नहीं खुसाला किया गया है पर कयास लगाया जा रहा है कि चीन और पाक सीमा से सटे शहर हो सकते हैं। डीआरडीओ प्रमुख वीके सारस्वत ने बताया कि कवच का सफल परीक्षण हो गया है। इससे आने वाली 2,000 किलोमीटर रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल को नष्ट किया जा सकता है। प्रणाली का यह पहला चरण है।
दूसरे चरण में वर्ष 2016 तक इसे 5,000 किलोमीटर में अपग्रेड कर लिया जाएगा। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। इसे देश में ऐसे दो स्थानों पर रखा जा सकता है, जहां ढांचागत सुविधाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि मिसाइल प्रणाली के लिए लंबी रेंज के रडार, ट्रैकिंग डिवाइसेज, डाटा लिंक और मिशन कंट्रोल जैसे सभी उपकरण सफलतापूर्वक जारी हो चुके हैं। भारत की यह रक्षा प्रणाली अमेरिका की पैट्रियट-3 प्रणाली की तरह है, जिसका 1990 में अमेरिका ने खाड़ी युद्ध में इराक के खिलाफ इस्तेमाल किया था।
एक मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस विकसित प्रणाली को दिल्ली में भी तैनाती की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है क्योंकि सरकार को शक है कि यदि कभी हमला हुआ तो दुश्मन देश दिल्ली को जरूर निशाना बना सकते हैं। इसलिए यहां तैनाती सबसे जरूरी है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications