10 साल के बेटे को कमरे में बंद कर शहर से बाहर गई मां

Woman
लखनऊ। कहते हैं औलाद चाहे मां का कितना भी दिल क्यों न दुखाये लेकिन औलाद के प्रति मां की ममता कम नहीं होती। उत्‍तर प्रदेश के बिजनौर जिले में यह धारणा बिल्कुल उलट साबित हुई। एक बेरहम मां ने अपने दस साल के बच्चे को कमरे में बंद कर शहर से बाहर चली गयी। बच्चा पांच दिनों तक भूख-प्यास तड़पता रहा।

यह घटना बिजनौर खत्रियान स्थित काशीराम कॉलोनी की है। यहां अपने बच्चे को कमरे में बंद कर मां शहर से बाहर चली गयी। बच्चा पांच दिनों तक भूखा-प्यासा रोता-चिल्लाता रहा। जब पड़ोसियों ने बंद घर से बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो पुलिस को फोन किया। गुरुवार को पुलिस ने ताला तोड़कर उसे बाहर निकाला।

पुलिस के मुताबिक बच्चे मानसिक हालत बेहद खराब है। वह मानसिक रूप से इतना कमजोर है कि जब उसे घर के बाहर निकाला गया तो वह कुछ बताने की स्थिति में ही नहीं था। पुलिस द्वारा घर खंगालने पर पता कि उसकी मां ने घर में खाने-पीने की कुछ सामान छोड़ गयी थी। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि मानसिक रूप से कमजोर बच्चे का नाम सोनू हैं।

उसके पिता की मौत के बाद उसकी मां नसरीन ने दूसरी शादी कर ली। नसरीन के दूसरे पति से तीन बच्चे हैं, जिसे वह अपने साथ लेकर दूसरे पति के पास दिल्ली चली गयी और मंदबुद्धि सोनू को घर में बंद कर दिया। पुलिस ने बच्चे को घर की कैद से तो बाहर निकालकर सौतेली दादी के हवाले कर दिया है और उसके मां-बाप की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+