फिरोजपुर- मुम्बई पंजाब मेल पटरी से उतरी 27 घायल

यह रेल हादसा तड़के सुबह साढ़े 3 बजे रोहतक रेलवे स्टेशन से 20 किलोमीटर दूर खरवार और सापला स्टेशनों के बीच हुआ । अधिकारियों के मुताबिक इस दुर्घटना में एस 5 से एस 10 स्लिपर डब्बे समेत 8 डिब्बे पटरी से उतर गए।
साथ ही ट्रेन का एक जनरल डिब्बा और गार्ड के डिब्बे के भी पटरी से उतरने की सूचना है हादसे के बाद ट्रेन की 8 बोगियों को घटनास्थल पर छोड़कर बाकी अन्य बोगियों को लेकर ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हो गयी है। आपको बताते चलें की फिलहाल ये रूट अभी बाधित है।












Click it and Unblock the Notifications