गरीबों को आईआईटी तक की राह दिखायगा 'परंभ'

Team Parambh
बेंगलूरु। सर्वेक्षण के मुताबिक देश के आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी, एम्‍स आदि संस्‍थानों में चयनित होने वाले ज्‍यादातर छात्र शहरी इलाकों से होते हैं। ऐसा नहीं है कि गांव में रहने वाले या झुग्‍गी-झोपड़ियों में रहने वाले छात्र इन संस्‍थानों तक पहुंच नहीं सकते, बल्कि सही मायने में उन्‍हें वहां तक पहुंचने के लिए जरूरी संसाधन नहीं मिलते। इन्‍हीं संसाधनों को मुहैया कराने का बीड़ा उठाया है नेशनल ओलंपियाड फाउंडेशन ने अपने शैक्षिक कार्यक्रम 'परंभ' के माध्‍यम से।

परंभ के अंतर्गत सरकारी स्‍कूलों में पढ़ रहे या झुग्गियों में रह रहे बच्‍चों को ज्ञान देने के लिए पाठन सामग्री, ट्रेनिंग दी जायेगी। इसका खर्च उनके माता-पिता की जेब से नहीं वसूला जायेगा, बल्कि संस्‍था यह पैसा देगी। इस कार्यक्रम के अंतर्गत निम्‍न चीजें होंगी-

  • विषय से जुड़ा गहन अध्‍ययन और ट्रेनिंग कर आगे बढ़ने की तकनीकियां बतायी जायेंगी।
  • इन बच्‍चों के लिए स्‍वास्‍थ्‍य, शिक्षा, करंट अफेयर्स, आर्थिक मामले, लाइफ स्किल, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, आदि की कार्यशालाएं आयोजित होंगी, ताकि उनका मनोबल बढ़ सके।
  • नींव मजबूत करने के लिए भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, वाणिज्‍य, अर्थशास्‍त्र, गणित, आदि की कोचिंग दी जायेगी।
  • इन सभी विषयों पर महारथ हासिल कैसे की जाये यह बताने के लिए विशेषज्ञ उन्‍हें पढ़ायेंगे।
  • बच्‍चों के लिए कई प्रकार के प्रेक्टिकल सत्र चलाये जाएंगे, जिनमें ओएमआर शीट भरने से लेकर तमाम तरह की चीजें बतायी जांएंगी।
  • इन बच्‍चों को कंप्‍यूटर व आईटी ट्रेनिंग दिये जाने की योजना है।

खास बात यह है कि इन छात्रों से इस ट्रेनिंग के लिए एक पैसा नहीं लिया जायेगा। यह बिलकुल मुफ्त होगा। साथ ही बड़े छात्रों के लिए मु्फ्त डिप्‍लोमा भी शुरू किया जायेगा। जो बच्‍चे सर्वश्रेष्‍ठ होंगे उन्‍हें 1000 से लेकर 5000 रुपए तक का पुरस्‍कार भी दिया जायेगा। साथ ही उन्‍हें स्‍कॉलरशिप व पुरस्‍कार के रूप में टेबलेट, कंप्‍यूटर व किताबें आदि दिये जाएंगे।

यही नहीं 12वीं कक्षा के छत्रों के लिए मुफ्त में आईआईटी, पीएमटी, एआईईईई, सीईटी, आदि की तैयारी कराने के लिए नि:शुल्‍क कोचिंग दी जायेगी। इस परियोजना में एक छात्र पर 300 रुपए का खर्च आयेगा और यह ट्रेनिंग लगभग 25 हजार छात्रों को दिये जाने की योजना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+