एयर इंडिया के पायलट हड़ताल पर हवाई सेवा घंटों तक बाधित

air india strike
हिन्दुस्तान में हड़ताल एक आम बात है। जहाँ मांग न पूरी हुई बस शुरू कर दो हड़ताल पक्की बात है आपकी मांगे मान ली जायंगी या यूं भी कहा जा सकता है सरकार और शासन को डराने का हथियार है हड़ताल। आपको बताते चलें की हिन्दुस्तान की एक मात्र सरकारी हवाई उड़ान सेवा एयर इंडिया पर फिर से संकट के बदल मंडराने लगे है और वो हड़ताल पर जा रहे है।

कारण है की वहां के पायलट फिर हड़ताल पर जा सकते हैं। कारण है बोइंग 787 ड्रीमलाइनर उड़ाने की ट्रेनिंग। इसके संशोधित प्रोग्राम के विरोध में पायलटों का एक बड़े दल ने अपना कार्य ठप कर दिया जिस कारण आज एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट रद्द करनी पड़ी साथ ही दो अन्य उड़ानों में 16 घंटे तक की देरी हुई।

हवाई अड्डे से जुड़े सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि आज हुई हड़ताल की वजह से 12 बजकर पाच मिनट पर दिल्ली से सिंगापुर की निर्धारित उड़ान (एआई-380) को निरस्त कर दिया गया । इसके अलावा रात्री 1.45 और 2.15 बजे की दो उड़ानें न्यूयॉर्क (एआइ-101) और टोरंटो (एआइ-187) काफी देर से रवाना हो सकीं।

ज्ञात हो की यह विरोध प्रदर्शन मुख्य रूप से इंडियन पायलट गिल्ड से जुड़े पायलट कर रहे हैं। गिल्ड के नेताओं ने अपनी कार्ययोजना तय करने के लिए दिन में बैठक की। इस यूनियन में विलय से पूर्व एयर इंडिया में काम कर चुके पायलट शामिल हैं। वे प्रबंधन द्वारा नए ड्रीमलाइनर विमान को उड़ाने का प्रशिक्षण देने के लिए पूर्ववर्ती इंडियन एयरलाइंस के पायलटों को ही मौका दिए जाने का विरोध कर रहे हैं।

एयर इंडिया के एक अधिकारी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर ये उड़ानें प्रभावित हुई हैं,क्योंकि पायलट स्वास्थ्य ठीक न होने के बहाने ड्यूटी पर हाजिर नहीं हुए और उन्होंने मेडिकल लीव ले ली है । इंडियन कॉमर्शियल पायलट्स एसोसिएशन से ताल्लुख रखने वाले पायलटों ने इससे पहले अदालत में दावा किया था कि ड्रीमलाइनर उड़ानों के प्रशिक्षण में उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है।

विलय पूर्व एयर इंडिया के पायलटों को ही अत्याधुनिक ड्रीमलाइनर पर प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। इस पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि इस मामले में प्रबंधन पूववर्ती इंडियन एयरलाइंस और एयर इंडिया दोनों के पायलटों को बराबर-बराबर संख्या में इस काम में लगाए।

उधर इंडियन पायलट गिल्ड के नेता मेनेजमेंट के साथ कल देर रात तक बात करते रहे। गिल्ड सूत्रों की माने तो वो एक दो दिन में ही विरोध प्रदर्शन शुरू क्र सकते हैं आपको ये भी बताते चलें की अभी उनके द्वारा इस पूरे मुद्दे पर कोई विशेष कदम नहीं उठाया गया है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+