हरियाणा की शान है आईएएस टॉपर शेना अग्रवाल

शेना अग्रवाल द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने की खुशी में समूचे यमुनानगर में जश्र का माहौल है। यमुनानगर के प्रसिद्घ डाक्टर सीके. अग्रवाल की पुत्री शेना अग्रवाल ने यमुनानगर के संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल से दसवीं की परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक लेकर अपना व अपने माता पिता का नाम रोशन किया था। प्रतिभाशाली छात्रा सिन्हा अग्रवाल की माता मीना अग्रवाल ने बताया कि शेना ने पंजाब के ध्यानचंद पब्लिक स्कूल नाभा से 2004 में सीबीएसई में 92 प्रतिशत अंकों के साथ पास की थी।
सीपीएमटी में भी शेना ने किया था टॉप
शेना ने साल 2004 की सीबीएसई पीएमटी परीक्षा में भी पूरे देश में टॉप किया था। यही नहीं शेना ने साल 2010 में भी सिविल सेवा परीक्षा में शेना अग्रवाल ने 305वीं रैंक हासिल की थी।
उसके बाद 2008 में आल इंडिया मैडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस नई दिल्ली से एमबीबीएस की परीक्षा में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। वर्ष 2010 में सिन्हा अग्रवाल का इंडियन रेवेन्यु सर्विस में चयन हुआ और इस समय वह नागपुर में आईआरएस की ट्रेनिंग ले रहीं हैं।
इसी दौरान शेना अग्रवाल ने इस वर्ष आयोजित हुई आईएएस की परीक्षा दी। शेना अग्रवाल का कहना है कि उसे अपने माता पिता की ओर से इतना सहयोग मिला कि उनके मन में कभी नहीं आया कि मैं एक लडकी हूं और लडकी को तो पराए घर ही जाना होता है। एक ओर शेना अग्रवाल के आईएएस में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उसके माता पिता और दूसरे लोगा खुशी मना रहे हैं वहीं जिन शिक्षकों ने सिन्हा अग्रवाल को पढ़ाया था वे भी अपने को धन्य मान रहे हैं। संत निश्चलसिंह पब्लिक स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि शेना अग्रवाल ने हमेशा अपने लक्ष्य को सामने रखकर शिक्षा में निरंतर बढ़ती रहीं।












Click it and Unblock the Notifications