अखिलेश यादव ने दर्ज कराया बसपा नेताओं के खिलाफ केस

Uttar Pradesh chief minister Akhilesh Yadav
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार जाने के बाद बसपा मंत्रियों के खिलाफ मामले खुलते जा रहे हैं। बसपा सरकार में संसदीय कार्य मंत्री रहे लालजी वर्मा समेत तीन लोगों पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के नाम पर खिलाड़ियों से पैसा हड़पने के आरोप में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। लालजी वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में खिलाने के लिए पैसे लिए।

क्रिकेटरों ने मुख्यमंत्री के जनता दरबार में इस लेन देन की शिकायत की जिसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। गौरतलब है कि पिछली सरकार में लालजी वर्मा उत्तर प्रदेश क्रिकेट लीग के संरक्षक थे उन्होंने खिलाडिय़ों से पैसे लिए और उन्हें आश्वासन दिया गया था कि उन्हें टूर्नामेंट में खिलाया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस गोरखधंधे में लीग के अध्यक्ष एसएचएम रिजवी और कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत भी शामिल थे।

खिलाडि़यों की शिकायत पर सीएम के आदेश देने के बाद पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। पैसे देने के बावजूद खेलने से वंचित किये गये खिलाडियों ने जनता दर्शन में इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की और उनके आदेश पर बसपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

खिलाड़ियों की शिकायत है कि उत्तर प्रदेश लीग क्रिकेट में खेलने के लिये पैसे वसूले गये। पांच पांच सौ रूपये फार्म के लिये गये और शिविर में चुने जाने पर दो-दो हजार रूपये। खिलाड़ियों ने दर्ज प्राथमिकी में कहा कि चुने जाने पर 15 से 25 हजार रुपये वसूले गये और इसके बावजूद उन्हें खिलाया नहीं गया। खिलाडियों ने जब इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गयी। क्रिकेट लीग में भाग लेने कई जिलों से खिलाड़ी आये हुये थे।

खिलाड़ियों का कहना था कि पूर्व में जब उन्होंने मामले की रिपोर्ट दर्ज करानी चाही तो इसमें प्रभावशाली लोगों के शामिल होने के कारण पुलिस ने मामला दर्ज करने से इन्कार कर दिया। पीडि़त खिलाडी कल मुख्यमंत्री से मिलने जनता दर्शन में आये और अपनी बात कही। श्री यादव के निर्देश के बाद मामला दर्ज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+