सरकार चाहे गोली भी मार दे पर अब पीछे नहीं हटूंगा: रामदेव

दिल्ली में पिछले साल जून में उनके धरने के दौरान हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि उस समय सरकार के इशारे पर उनकी हत्या की साजिश रची गयी थी। उन्होंने कहा कि सरकार यदि उन्हें मारना चाहती है तो सामने सीने पर गोली मार दे लेकिन जब तक उनके शरीर में प्राण हैं वे अपना काम करते रहेंगे। केन्द्र सरकार पर भ्रष्टाचार को बढावा देने का आरोप लगाते हुए बाबा ने कहा कि अब पूर्व के सभी घोटाले बौने लगने लगे हैं क्योंकि पहले बोफोर्स या अब 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला सबसे बडा माना जा रहा था, लेकिन कोयला घोटाले के सामने यह भी छोटा ही साबित हुआ है।
उन्होंने कहा कि आगामी तीन जून को दिल्ली में देश में भ्रष्टाचार एवं काले धन की वापसी को लेकर एक दिन का सांकेतिक धरना दिया जाएगा, लेकिन अगस्त से निर्णायक लडाई शुरु की जाएगी। एक प्रश्न के उत्तर में रामदेव ने कहा कि उनका कोई गुप्त या राजनीतिक एजेंडा नहीं है बल्कि उनका उद्देश्य काला धन को देश में वापस लाना मात्र है। उन्होंने कहा कि देश की संपदा को केवल राजनेता ही नहीं उडा रहे हैं बल्कि भ्रष्ट नौकरशाह एवं कारोबारी घराने भी अपनी शक्ति का दुरुपयोग कर संपदाओं को बेचने में लगे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications