सांसदों को गलियाने वाले रामदेव के बचाव में अन्ना

हजारे ने कहा कि योगा गुरू ने जो कहा वह बिलकुल भी गलत नहीं है। गांधीवादी नेता ने अपने वक्तव में कहा की, रामदेव ने जो कुछ भी कहा उसमें कोई भी बुराई नहीं है। आज यह कई लोगों के खिलाफ सबूत हैं। अन्ना ने प्रश्न उठाते हुए ये भी कहा की जब पार्टी टिकट देती है तो वो हमेशा ही दागदार व्यक्ति को क्यों टिकट देती हैं?
उन्होंने कहा, पार्टियां केवल वोट के बारे में सोचती हैं। वे यह नहीं सोचती कि जिन्हें वे खड़ा कर रही हैं वे अपराधी हैं। अन्ना ने अपनी चिंता जाहिर करते हुए ये भी कहा की जब लोकतंत्र को हमारे देश में एक मंदिर के रूप में माना जाता है तो ऐसे में क्या होगा जब इस तरह के लोग यहाँ आएंगे।
आपको बता दें की छत्तीसगढ़ के दुर्ग में अपनी जनसभा के दौरान लोगों को संबोधित करते रामदेव ने कहा था की देश का नेता केवल वोटों से प्यार करता है उन्हें आम लोगों से कोई मतलब नहीं है आज देश की संसद हत्यारों और डकैतों की शरण में है और हमें उसे बचाना होग।












Click it and Unblock the Notifications