मौत के एक साल बाद भी जहन्नुम से ट्वीट कर रहा है लादेन

Osama bin Laden
बैंगलूरू। दुनिया का सबसे खूंखार दहशतगर्द ओसामा बिन लादेन भले ही एक साल पहले मारा जा चुका है, लेकिन अब भी वह जहन्नुम में ट्वीट करने में मशगूल है। चौंकिए मत, इंटरनेट की दुनिया का यह एक मजाक भर है। माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर दर्जनों एकाउंट ओसामा के नाम पर हैं और इन पर बड़ी संख्या में ट्वीट किए जा रहे हैं। ये एकाउंट बीते साल दो मई को ओसामा के मारे जाने के बाद ही बने थे और आज भी इन पर जहन्नुम से फरमान जारी किए जा रहे हैं। ओसामा के इसी तरह के एक फर्जी एकाउंट से ट्वीट किया गया, मेरी पूर्व बीवी एबीसी न्यूज से बात कर रही है।

यह बड़ा ही अपमानजनक है। इसी तरह एक अन्य एकाउंट पर कहा गया है कि गरम चॉकलेट हराम होता है। एक अन्य एकाउंट में ट्वीट किया गया है, अपनी मौत को झूठा साबित करके मैं अब दुनिया का सफर कर रहा हूं। हो सकता है कि मैं आपके शहर में आ जाऊं। तो फिर अपने यहां अलकायदा की शाखा में जाकर पता करिए। ओसामा के नाम से बने एक अन्य ट्विटर एकाउंट पर कहा गया है, मैं अलकायदा का नेता था।

अब मैं मर चुका हूं। जो अब जिंदा है वे भी मेरे पास पहुंच सकते हैं। कभी मैं दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवादी हुआ करता था। छिपने में सबसे आगे कि कोई ढूंढ न सके। कई डरावने ट्वीट भी किए गए हैं। एक ट्वीट में कहा गया है, मैं मरा हो सकता हूं, लेकिन जिंदगी चल रही है। 71 फीसदी जमीं पर समंदर है। मैं कहीं भी हो सकता हूं। इसे याद रखिएगा।

पाकिस्तान के ऐबटाबाद में ओसामा को मारने के बाद अमेरिकी कमांडो उसका शव अपने साथ लेते चले गए। उसका शव समुद्र में गर्क कर दिया गया था। ओसामा की तीन विधवाएं अब पाकिस्तान से सउदी अरब जा चुकी हैं। एक अन्य एकांउट पर कहा गया है, जन्नत में मौजूद सभी लोग नीचे आना चाहते हैं। यहां खाने की कुछ मजेदार चीजे नहीं हैं। मसलन टिक्का मसाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+