लालू ने कहा- पगला गये हैं बाबा रामदेव

रामदेव ने कहा था कि संसद के भीतर हत्यारे, लुटेर और जाहिल बैठे हैं। बाबा रामदेव ने कहा था कि संसद में कुछ लोग अच्छे भी है मगर ज्यादातर लोग हैवान हैं। बाबा रामदेव के इस आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद खासा हंगामा खड़ा हो गया है और चारों तरफ से प्रतिक्रियाएं आनी शुरु हो गई हैं।
वहीं समाजवादी पार्टी के सांसद शैलेंद्र कुमार ने बाबा रामदेव को विशेषाधिकार हनन का नोटिस भेजा है। इस मामले पर तारिक अनवर ने कहा है कि उनके बयान को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है, जबकि कांग्रेस नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी ने कहा है कि सांसदों की बाबा के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।
भाजपा के यशवंत सिंहा ने कहा है कि सांसदों का अपमान करके लोग हीरो बनते नजर आ रहे है। आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बाबा रामदेव को मेंटल केस’ करार दे दिया है। उन्होंने कहा कि जब अब्दुल कलाम साहब जैसे लोग कह रहे है कि लोकपाल के आने से भ्रष्टाचार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, तो फिर इसपर क्यों जोर दिया जा रहा है?












Click it and Unblock the Notifications