लंबी होती जा रही राष्ट्रपति उम्मीदवारों की सूची

Presidential Election Candidates
दिल्ली (ब्यूरो)। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के नाम पर भले ही वामदल, राजद और कांग्रेस सहमत हो पर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर राजग में फूट पड़ गई है। राजग के एक प्रमुख सहयोगी जदयू के नेता शरद यादव ने कलाम को उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर भाजपा के बयान को व्यक्तिगत विचार बताया है। भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा ने सोमवार को कहा था कि अंसारी का कद राष्ट्रपति बनने लायक नहीं है। हालांकि सुषमा के इस बयान पर कांग्रेस ने तो टिप्पणी देने में जल्दबाजी नहीं दिखाई, लेकिन सपा-वामदल आगे जरूर आ गए। माकपा की वृंदा करात ने सुषमा के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। वहीं जदयू नेता शरद यादव ने इस बात को नकार दिया कि कलाम राजग के उम्मीदवार हो सकते हैं।

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो रहा है पर अभी तक राष्ट्रपति के लिए कोई सर्वमान्य उम्मीदवार नहीं मिल सका है। कुछ मिलाकर हामिद अंसारी पर सहमति बनती दिख रही है पर उसमें विपक्ष की भूमिका नहीं है। इसलिए राष्ट्रपति के उम्मीदवार के नाम की सूची लगातार लंबी होती जा रही है।

राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए जो सूची अभी तक सामने आई है उसमें उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा, लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, इँफोसिस के चेयरमैन, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी का भी नाम शामिल हैं। हालांकि इसमें से किसी भी नाम पर आम सहमति नहीं है, जहां कांग्रेस को हामिद अंसारी पसंद हैं तो भाजपा को कलाम। पर एक बात जो सामने निकल कर आ रही है वह यह कि हामिद अंसारी के नाम पर कांग्रेस, वाम और राजद पूरी तरह से खड़े हैं वहीं अंसारी के नाम पर सपा को भी कोई परहेज नहीं है इसलिए अंसारी के राष्ट्रपति बनाए जाने को लेकर सियासी समीकरण बैठते नजर आ रहे हैं। संभव है कि यदि चुनाव भी हुए तो भाजपा को अंसारी के नाम पर हार मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+