आरूषि हत्याकांड: नुपुर को जेल या बेल पर फैसला आज

स्पेशल जज एस लाल की अदालत में मंगलवार को नियमित जमानत अर्जी पर सुनवाई निर्धारित थी। सुबह 10.30 बजे से 12 बजे तक सुनवाई चली। बचाव पक्ष ने दलील दी कि सीबीआई को मौके से अभी तक ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला, जिससे नूपुर पर दोष सिद्ध होता हो। हेमराज के खून का धब्बा आरुषि की बेडशीट से नहीं मिला। यह साबित नहीं होता है कि दोनों एक ही कमरे में मारे गए।
वहीं दूसरी तरफ नुपुर तलवार ने जेल में उपवास रख रहीं हैं। नुपुर का कहना है कि वह बेकसूर हैं वह जमानत के बाद ही वह अपनी उपवास तोड़ेगी। मंगलवार को नुपुर तलवार की मां नुपुर से मिलने डासना जेल गईं थी। ऐसा बताया जा रहा है कि नुपुर तलवार का समय जेल के अंदर ज्यादातर किताबे पढ़ने और रोने में ही बीत रहा है।












Click it and Unblock the Notifications