सचिन बोले राज्यसभा की सदस्यता ठुकराउंगा नहीं

सचिन ने आगे कहा, "मैं राष्ट्रपति द्वारा दिये जाने वाले इतने बड़े सम्मान को ठुकरा नहीं सकता। यह सम्मान पृथ्वीराज कपूर से लेकर लता मंगेश्कर तक को दिया गया और अब अगर मुझे यह राज्यसभा में बैठने के योग्य समझा जा रहा है तो यह मेरे लिये सम्मान की बात है। लेकिन मैं फिर भी कह रहा हूं कि मैं पॉलीटीशियन यानी राजनेता नहीं हूं सिर्फ एक खिलाड़ी हैं।"
पुणे में एक सम्मान समारोह के दौरान सचिन ने कहा, "मैं कोई राजनेता नहीं हूं, मैं एक खिलाड़ी हूं और क्रिकेट मेरा पैशन है। मैं जब तक हो सकेगा तबतक क्रिकेट खेलता रहूंगा। मैं आज जो कुछ भी हूं क्रिकेट की वजह से हूं। लंबे क्रिकेट करियर की वजह से ही मेरा नाम हुआ। मैं हमेशा खिलाड़ियों के लिए कुछ न कुछ करता रहूंगा।"
कुल मिलाकर देखा जाये तो सचिन तेंदुलकर के इस बयान से लगभग तय हो गया है कि अब वो दिन दूर नहीं जब उन्हें सांसद सचिन तेंदुलकर कहा जायेगा। वैसे देखा जाये तो सचिन के साथ-साथ देश के लिए भी यह गौरव की बात है कि उच्च सदन में प्रतिष्ठित लोगों में दुनिया के महानतम बल्लेबाज भी शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications