एनसीटीसी को पंख लगाने के लिए चिदंबरम ने खोजी जमीन

आपको बता दें कि एनसीटीसी पर गैर कांग्रेस शासित राज्यों की आशंकाओं को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 5 मई को मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है। वैसे इन राज्यों को मनाने के लिए गृह मंत्रालय ने एनसीटीसी की मानक कार्यप्रणाली के दो प्रारूप राज्यों को भेजे हैं। चिदंबरम ने कहा कि इन प्रारूपों को देखकर संबंधित राज्यों की शंकाओं का समाधान अपने आप हो जाएगा। लेकिन उन्हें कुछ आशंका है तो उसमें संशोधन का वह सुझाव दे सकते हैं। वहीं, नक्सली अपहरण से निपटने में एनसीटीसी की अहम भूमिका का जिक्र कर चिदंबरम ने साफ कर दिया कि केंद्र सरकार उनसे आतंकियों की तरह निपटने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों से विचार-विमर्श के बाद नक्सली हिंसा से जुड़े कुछ मामलों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपी गई है।












Click it and Unblock the Notifications