ईंटों से कूचकर की मजदूर की निर्मम हत्या

Murder
लखनऊ। राजधानी के मडि़यांव इलाके में रंजिश के चलते एक किसान ने भठ्ठा मजदूर की ईंटों से सिर कूचकर उसकी हत्या कर दी। भठ्ठा पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। पुलिस के अनुसार हत्या करने वाला किसान मानसिक रोगी है।

मडि़यांव पल्हरी गांव में रहने वाला प्यारेलाल(65) गांव में ही स्थित ईंट भठ्ठा पर मजदूरी करता था। शनिवार की रात प्यारेलाल भ के निकट खेत में लगे ट्यूबवेल पर मौजूद था। उसी वक्त उमर भारी गांव के रहने वाले राजेन्द्र यादव ने पीछे से ईंट से उस पर हमला कर दिया। राजेन्द्र ने मजदूर प्यारेलाल के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किये।

प्यारेलाल का शोर सुनकर भठ्ठा का चालक मनीराम, मैनेजर रवीन्द्र सिंह और मुंशी इंद्रदेव यादव ने आरोपी राजेन्द्र को पकडऩे के लिए दौड़े पर राजेन्द्र यादव भागने में कामयाब रहा। भठ्ठा पर मौजूद लोग घायल मजदूर प्यारेलाल को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही प्यारेलाल ने दम तोड़ दिया।

सूचना पाकर मौके पर मडिय़ांव पुलिस भी पहुंच गयी। छानबीन के बाद पुलिस ने मजदूर प्यारेलाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के लड़के श्याम मनोहर ने बताया कि कुछ साल पहले उसका आरोपी राजेन्द्र यादव से झगड़ा और मारपीट हुई थी। उसका कहना है कि इसी रंजिश के चलते राजेन्द्र यादव ने उसके पिता की हत्या कर दी।

पुलिस ने श्याम मनोहर की तहरीर पर आरोपी राजेन्द्र यादव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और उसकी तलाश कर रही है। मडिय़ांव पुलिस के अनुसार आरोपी राजेन्द्र को मानसिक रोगी है जिस कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+