जून में होंगे उत्तर प्रदेश में नगर-निगम चुनाव

ज्ञात हो कि बसपा पहले ही यह कह चुकी है कि निकाय चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी ऐसे में भाजपा व सपा ही मुख्य पार्टियों के तौर पर आमने-सामने होंगी।
यूपी निकाय चुनाव का मामला कोर्ट में जाने के बाद चुनाव काफी समय से अटका हुआ था। मामले को ग भीरता से लेते हुए उच्चतम न्यायालय ने
राज्य सरकार को निकाय चुनाव की तैयारियों के लिए 31 मई तक का समय दिया है।
सरकार को सारी प्रक्रिया पूरी कर 31 मई तक निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी करनी है। इस वजह से राज्य सरकार मई के तीसरे सप्ताह तक आरक्षण आदि की प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है, तो राज्य निर्वाचन आयुक्त भी मई के पहले सप्ताह से ताबड़तोड़ मंडलीय समीक्षा बैठकें करके चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं।
निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक राज्य सरकार चाहती है कि सारी औपचारिकताएं पूरी कर मई के तीसरे सप्ताह में चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाए, ताकि आयोग बरसात शुरू होने से पहले जून में चुनाव करा ले। उन्होंने बताया कि आयोग की भी कमोबेश मंशा यही है कि जून में ही चुनाव निपटा लिए जाएं क्योंकि बारिश का मौसम शुरू होने से तमाम तरह की दिक्कतें आ सकती हैं।
निर्वाचन आयोग के अधिकारी चुनाव कराने को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं वह चाहते हैं कि अब बिना किसी विल ब के चुनाव हो जायें। निर्वाचन अधिकारियों का कहना है कि आयोग की तैयारियां पूरी हैं जो भी विल ब हो रहा है वह सरकार की ओर से ही है।












Click it and Unblock the Notifications