लूट में नाकाम बदमाशों ने किशोर को बम से उड़ाया

चिनहट के सरायं शेख गांव के रहने वाले शारदा सोनी के घर शुक्रवार की रात बदमाशों हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि बदमाश घर की छत के रास्ते में अंदर पहुंचे और सीढ़ी लगाकर घर के अंदर उतरे। घर में शारदा सोनी की पत्नी रेखा और उनके दो बेटे अंकुश और लवकुश सो रहे थे। बदमाशों ने एक कमरे में सो रहे मां-बेटो को बाहर से बंद कर दिया और दूसरे कमरे में लगे ताले को तोडऩे लगे। इसी बीच खटपट की आवाज सुनकर रेखा और उसके बेटे जाग गये और कमरे में लगे दूसरे दरवाजे से बाहर निकल कर शोर मचा दिया। शोर होते ही बदमाश भागने लगे।
बदमाशों को भागता देख अंकुश ने हिम्मत का परिचय देते हुए एक बदमाश का दौड़ा कर पकड़ लिया। घर के पास ही बने मंदिर पर अंकुश और बदमाश के बीच हाथापाई होने लगी। अंकुश की मां और छोटा भाई शोर मचाते रहे लेकिन उनकी मदद को कोई गांव वाला नहीं आया। इस बीच बदमाश ने किशोर अंकुश को धक्का दिया और हाथ छुड़ा कर भागने लगा। यह देखकर बदमाश के अन्य साथियों ने अंकुश पर बम से फेंक दिया।
बम गिरते जोरदार धमाका हुआ और किशोर अंकुश के शरीर के बांया हिस्सा बम धमाके में उड़ गया। खून में लथपथ अंकुश मंदिर के पास ही गिर पड़ा। धमाका इतना जबरदस्त था कि अंकुश के मांस के दुकड़ दीवारों पर ही नहीं 200 मीटर दूर बिखर गए। धमाके की आवाज होने पर गांव वाले जागे और अंकुश के घर की ओर दौड़े। लोगों ने घायल अंकुश को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान चंद ही मिनटों में किशोर अंकुश ने दम तोड़ दिया। पुलिस को मौके से बम के कुछ अवशेष मिले और अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications