दुल्हन ने शराबी दूल्हे को मंडप से वापस लौटाया

प्रदेश में बरेली जिले के शाही क्षेत्र में हुई यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। इलाके के खजुरिया गांव के निवासी अमर ङ्क्षसह की पुत्री का विवाह रामपुर के मिलक क्षेत्र के करीमगंज नानकार के नरेन्द्र सिंह से तय हुआ। शनिवार को अमर सिंह के घर बारात आने वाली थी विवाह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।
बारात आयी। द्वाराचार पर दूल्हे व दूल्हे के दोस्तों ने जमकर हुडदंग मचाया जिस पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने काफी एतराज जताया। बात जैसे तैसे समाप्त हो गयी। इसके बाद दूल्हे ने अपने दोस्तों के साथ बैठकर जमकर शराब पी।
देर रात जब फेरों का वक्त हुआ तो दूल्हे को मण्डप के नीचे बुलाया गया। दूल्हे की हालात जब दुल्हन ने देखी तो उसने कहा कि वह किसी शराबी के साथ फेरे नहीं लेगी। दुल्हन के शादी से इनकार किए जाने की बात सुनकर लोगों के होश उड़ गए। लोगों ने दुल्हन को समझाने काप्रयास किया लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी उसने कहा कि जो व्यक्ति अपनी शादी में शराब पीकर आ सकता है वह घर में तो रोज शराब पीकर आता होगा।
दुल्हन के विवाह से इनकार करने पर दोनो पक्षों में तनातनी हो गयी। घर वालों ने दुल्हन को काफी देर तक समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी आखिरकार बारात को वापस लौटना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications