चेन व अंगूठी मांगी तो बारात को बंधक बनाया

Dulhan
सोनीपत। देश में दहेज का चलन पुराना है लेकिन आजकल ऐसे किस्से सुनने को मिल जाती है जहां दहेज मांगना महंगा पड़ गया हो। यहां की एक कॉलोनी में भी कुछ ऐसा ही हुआ। बताया जा रहा है कि दूल्हे ने सोने की चेन और अंगूठी मांगने की फरमाइश की तो वधू पक्ष ने दूल्हे सहित सभी बारातियों को बंधक बना लिया। बाद में मामला पुलिस तक पहुंचा। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद समझौता कराने का दावा किया है।

मुरथल रोड स्थित शिव कालोनी निवासी रामनारायण ने अपनी बेटी आरती की शादी समस्तीपुर निवासी संजीव पुत्र भरतशाह के साथ करनी थी। बारात में करीब छह बाराती ही आए थे। इसी बीच दूल्हे ने सोने की चेन और अंगूठी देने की मांग की। वधू पक्ष ने उसे हर तरह से समझाने का प्रयास किया, लेकिन दूल्हा जब नहीं माना तो पड़ोसियों की मदद से बारात को बंद कर लिया गया। सभी बारातियों को सुबह तक बंधक बनाए रखा। दोपहर को कालोनी के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही वर पक्ष का नशा टूटा। उन्होंने वधू पक्ष से माफी मांगी। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत होती रही। अंत में दोनों के बीच सुलह हो गया। पुलिस का कहना है कि सुलह के कारण आगे की कार्रवाई नहीं की।

लड़की के पिता रामनारायण ने बताया कि उसकी आर्थिक हालत अच्छी नहीं है। वह लड़की की शादी का खर्च भी वहन करने में सक्षम नहीं था, इसलिए उसने अपना मकान गिरवी रखकर करीब 51 हजार रुपए लिए थे। उसने इस राशि को शादी समारोह की तैयारियों पर खर्च किया। उनका कहना है कि जब दूल्हे ने मांग की थी तो उसने काफी मिन्नत भी की थी कि वह सोने की चेन व अंगूठी नहीं दे सकते। उस समय तो उन्होंने हामी भरी थी, लेकिन अब शादी के दिन ही उसने दहेज की मांग कर उसके व उसकी बेटी के सभी अरमान पानी में मिला दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+