एमसीडी में कब्जा के लिए अंतिम जोरआजमाइश

BJP Flag
दिल्ली (ब्यूरो)। एमसीडी पर कब्जे के लिए अंतिम जोरआजमाइश जारी है। भाजपा ने जहां मेयर चुनाव के लिए कमर कस ली है वहीं एमसीडी दक्षिणी पर एनसीपी और रालोद ने अपने उम्मीदवार खड़े कर भाजपा की राह में कांटे बिछा दिए हैं। भाजपा ने नार्थ से मीरा अग्रवाल, साउथ से सविता गुप्ता और ईस्ट से अन्नपूर्णा मिश्रा को मैदान में उतारा है। नवगठित एमसीडी के लिए 30 अप्रैल, एक व दो मई को चुनाव होने हैं।

एमसीडी चुनाव में भाजपा की नार्थ और ईस्ट में जीत पक्की है पर दक्षिणी में उसे एनसीपी और रालोद के उम्मीदवार से दो दो साथ करने पड़ेंगे। क्योंकि दक्षिणी पर कांग्रेस ने भी एनसीपी उम्मीदवार को अपना समर्थन दे दिया है इसलिए एमसीडी चुनाव में दक्षिणी पर जंग रोचक हो गई है।

कांग्रेस के नेता फरहाद सूरी ने कहा कि 2 मई को दक्षिणी एमसीडी के मेयर चुनाव के दिन पार्टी एनसीपी को अपना समर्थन देगी। हालांकि भाजपा निर्दलीय के सहारे यहां चुनाव मैदान में है। एक भाजपा के ही पार्षद ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कई निर्दलीय पार्षद भाजपा के साथ आंतरिक समर्थन पर अपना हस्ताक्षर कर चुके हैं दक्षिणी में भी उनका रथ अश्वमेघ साबित होगा। पर देखना है कि कांग्रेस के दावे और भाजपा के दावे दक्षिणी में कितने मजबूत हैं क्योंकि यहा भाजपा को जीत के लिए जहां 10 निर्दलीय पार्षदों की जरूरत होंगी वहीं कांग्रेस के लिए भी यहां जीत पक्की करने लिए करीब डेढ़ दर्जन साथियों की आश्यकता पड़ेगी। गौरतलब है कि उत्तरी एमसीडी में भाजपा की वरिष्ठ पार्षद मीरा अग्रवाल का मेयर चुना जाना लगभग पक्का है क्योंकि उनके खिलाफ किसी भी विपक्षी दल के पार्षद ने नामांकन दाखिल नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+