लो अब जेब में भी समा गया कुत्ता

मानो वो कुत्ता न हो मोबाइल हो, जिसे आप जेब में रख के घूम सकते हैं और मन मुताबिक बाहर निकाल सकतें हैं। ये बात सुनने मे जितनी अजीब लगती है वास्तविकता में ये उतनी अजीब बिलकुल नहीं है। यहाँ बात हो रही है दुनिया के सबसे छोटे कुत्ते ग्रासिया की जिसके छोटेपन ने उसे गिनीज रिकार्ड तक पहुंचा दिया है, जिसकी लंबाई मात्र 6 इंच है ऊंचाई तो इससे भी कम है। इसका वजन 6 औंस है।
ग्रासिया का वजन गिनीज रिकार्ड में दर्ज ब्रांडी द चिह्वाह्वा नाम के कुत्ते से 4 औंस कम है। झुर्रियों वाले छोटे मुंह के ग्रासिया की पूंछ मुडी हुई है। ग्रासिया को जब उसके मालिक घुमाने ले जाते हैं तो सब की निगाह उसपोर्टेबल कुत्ते और उसके मालिक को एक टक निहारती है और ये दोनों सब के आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications