कंडोम के बाद अब मोबाइल बेचेंगी सन्नी लियोन
एक कहावत है उपर वाला जब किसी को देता है तो छप्पर फाड़ के देता है। या यूं भी कहा जा सकता है की इंसान के दिन कब पलट जाएं इसका कोई भरोसा नहीं। आजकल कुछ यही हाल पॉर्न स्टार सन्नी लियोन का भी है, जिनकी पांचों उंगलियां इस वक़्त घी में है। कारण है कि बॉलीवुड के साथ अब वो अलग-अलग कंपनियों को भी अपने उत्पादों के लिए अच्छी लगने लगी है। वो सन्नी को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाने को बेताब हैं।

फिल्म जिस्म-2 में काम कर रही सनी लियोन अब भारत में ब्रांड एम्बेसडर भी बन गई है। गौरतलब है की अभी कुछ दिनों पहले ही उन्होंने एक कंडोम बनाने वाली कम्पनी मैनफ़ोर्स के लिए भी करार किया था। अगर सूत्रों की माने तो वहीं अब सन्नी सेल्यूलर कंपनी चेज की ब्रांड एमबैसडर बनी हैं । मोबाइन बनाने वाली कंपनी चेज ने अपने उत्पादों को बाजार में बेचने के लिए सन्नी लियोन के साथ एक मोती रकम पर करार किया है। आपको ये भी बताते चलें की सन्नी इस ब्रांड के लिए प्रचारित-प्रसारित होनेवाले विज्ञापन की शूटिंग बैंकाक में करेंगी।
30 वर्षीय सन्नी लियोन ने चेज के ब्रांड एम्बेसडर बनाए जाने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि,मुझे उनका मोबाइल को बाजार में लाने के तरीके और उनके विचारों ने बहुत ही प्रभावित किया है इसलिए मै इस ब्रांड से जुडी हूं
ज्ञात हो की सन्नी लियोन इस वक्त भारत में रहकर पूजा भट्ट की फिल्म जिस्म-2 की शूटिंग में बिजी है। जिस तरह बॉलीवुड के बाद अब विज्ञापन जगत सन्नी को हाथों हाथ ले रहा है उससे तो यही लगता है सन्नी बॉलीवुड में एक लम्बी पारी खेलने के मूड में हैं।












Click it and Unblock the Notifications