भारत ने लॉन्च की रडार इमेजिंग सैटेलाइट RISAT-1

सेटेलाइट का प्रक्षेपण आंध्रा के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से सुबह 5:47 बजे किया गया। यह सैटेलाइट पृथ्वी से 536 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित कक्षा में स्थापित की गई है। यह सेटेलाइट चार चरणों में मात्र 18 मिनट में स्थापित कर दी गई।
इसका वजन 1858 किलो है और कीमत 378 करोड़ रुपए। जबकि इसे लॉन्च करने के लिए इस्तेमाल की गई पीएसएलवी सी19 की कीमत 498 करोड़ रुपए है। यह सैटेलाइट देश के हर कोने की तस्वीर लेने में सक्षम है। वो भी हर मौसम में। चाहे बादल हों या कोहरा, यह सैटेलाइट हर मौसम में सटीक तस्वीरें खींचने में सक्षम है।
इससे देश की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और कृषि क्षेत्र में मदद मिलेगी। इस मौके पर इसरो के चेयरमैन के राधाकृष्णन ने कहा कि यह देश की बड़ी सफलता है। उन्होंने बताया कि सैटेलाइट 25 दिनों में अपना काम करने लगेगी। इस सैटेलाइट की उम्र पांच साल है। इस मौके पर इसरो के पूर्व चेयरमैन प्रो. यूआर राव और प्रो. यशपाल भी उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications