बोफोर्स घोटाले में राजीव गांधी ने क्वात्रोकी को बचाया, अमिताभ को फंसाया

लिंडस्ट्रोम ने कहा है कि तमाम सबूत होने के बावजूद भी राजीव गांधी के इशारे पर आक्टोवियो क्वात्रोकी भाग निकला जबकि अमिताभ बच्चन जैसे बेगुनाह शख्स को फंसा दिया गया। पुलिस चीफ स्टेन लिंडस्ट्रोम के मुताबिक बोफोर्स मामले में इस बात के कोई सबूत नहीं हैं, जिससे यह लगे कि राजीव गांधी ने सौदे में दलाली खायी हो। लेकिन उसने ये भी कहा है कि घोटाले का मामला सामने आया, तो उन्होंने सक्रियता नहीं दिखाई और क्वात्रोकि को बचाने के जो प्रयास हो रहे थे उसे रोकने में भी उन्होंने दिलचस्पी नहीं दिखायी।
गौरतलब है कि स्टेन ने ही बोफोर्स तोप दलाली से संबंधित 350 पेज के दस्तावेज मीडिया को मुहैया कराए थे। आज से 25 साल पहले अंग्रेजी न्यूज पेपर द हिंदू की वरिष्ठ पत्रकार चित्रा सुब्रमण्यम ने इस घोटाले का खुलासा किया था। इस बार भी चित्रा सुब्रमण्यम ने स्टेन लिंडस्ट्रोम का इंटरव्यू लिया जिसमें यह सारी बातें निकल कर सामने आईं हैं।
बोफोर्स तोप घोटाले पर एक नजर
1986 में भारत सरकार ने स्वीडन की एक कंपनी एबी बोफोर्स से 155 एमएम की 410 होवित्जर बोफोर्स तोपें खरीदी थी। कुल सौदा 1437 करोड़ रुपये में हुआ था। 16 अप्रैल 1987 को स्वीडिश रेडियो ने खुलासा किया कि फर्म ने सौदे के लिए रिश्वत दी थी। सौदे में स्वीडिश हथियार निर्माता कंपनी एबी बोफोर्स से क्वात्रोच्चि पर दलाली का आरोप लगा
22 जनवरी, 1990 को सीबीआई ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की। इस बीच मुख्य आरोपी इटली का व्यवसायी क्वात्रोच्चि भारत से भाग गया। सीबीआई ने विन चड्ढा, क्वात्रोच्चि, पूर्व रक्षा सचिव एसके भटनागर और बोफोर्स के पूर्व प्रमुख मार्टिन अर्बदो के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। आरोपियों में राजीव गांधी का भी नाम था, जिसे बाद में हटा दिया गया। अक्तूबर 2001 में विन चड्ढा की भी मौत हो गई। सीबीआई क्वात्रोच्चि के प्रत्यर्पण में दो बार विफल रही-2003 में मलयेशिया में और 2007 में अर्जेंटिना में।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications