बोफोर्स के कलंक के साथ कैसे जिंदा था कह नहीं सकता: अमिताभ

Amitabh Bachchan
दिल्‍ली। बोफोर्स तोप घोटाले में स्‍वीडन के पूर्व पुलिस चीफ स्‍टेन लिंडस्‍ट्राम के खुलासे के बाद बच्‍चन परिवार ने राहत की सांस ली है। 25 साल बाद इस कलंक से बाइज्‍जत छुटकारा पाने के बाद अमिताभ बच्‍चन ने अपनी चुप्‍पी तोड़ी और कहा है कि 25 साल बाद उन्‍हें यह पढ़ने को मिला कि वो इस पूरे मामले में बेकसूर हैं। वो भी ऐसे मामले में जिसमें उनकी कोई गलती नहीं थी। बिग बी के मुताबिक इस दौरान उनका एक-एक लम्हा किस तरह गुजरा, इसे वो बता नहीं सकते।

वहीं इस मामले में क्‍लीन चिट मिलने के बाद जया बच्‍चन ने ईश्‍वर को धन्‍यवाद दिया। जया ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अ‍ाखिर सच्‍चाई सामने आ गई। आसमान की तरफ देखते हुए जया बच्‍चन ने कहा कि गॉड इज़ ग्रेट। मगर बातचीत के दौरान जया बच्‍चन के चेहरे पर एक सवाल थे जिसे उन्‍होंने पूछ ही लिया। जया ने मीडिया से कहा कि 25 साल में बच्चन परिवार को जो मानसिक त्रासदी झेलनी पड़ी, इसका जवाब कौन देगा।

मालूम हो कि भारत और स्‍वीडन को हिला कर रख देने वाले बाफोर्स घोटाले का जिन्‍न 25 साल बाद बाहर निकल कर आया है। इस घोटाले में स्‍वीडन के पूर्व पुलिस चीफ स्‍टेन लिंडस्‍ट्रोम ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। लिंडस्‍ट्रोम ने यह खुलासा किया है कि बोफोर्स तोप सौदे में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का कोई हाथ नहीं था। उन्‍होंने तत्‍कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्‍होंने ही इस पूरे मामले के मुख्‍य आरोपी आक्टोवियो क्वात्रोकी को बचाया था जबकि उसके खिलाफ तमाम ठोस सबुत थे।

लिंडस्‍ट्रोम ने कहा है कि तमाम सबूत होने के बावजूद भी राजीव गांधी के इशारे पर आक्टोवियो क्वात्रोकी भाग निकला जबकि अमिताभ बच्‍चन जैसे बेगुनाह शख्‍स को फंसा दिया गया। पुलिस चीफ स्टेन लिंडस्ट्रोम के मुताबिक बोफोर्स मामले में इस बात के कोई सबूत नहीं हैं, जिससे यह लगे कि राजीव गांधी ने सौदे में दलाली खायी हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+