नौ लाख में खरीदा पत्नी की लग्जरी कार के लिये वीआईपी नंबर
चंड़ीगढ़।
बहुचर्चित रूचिका गिरहोत्रा मामले में दोषी ठहराए गए हरियाणा के पूर्व डीजीपी एसपीएस राठौड़ ने अपनी वकील पत्नी की लक्जरी कार के लिए पसंदीदा नंबर हासिल करने की खातिर सबसे अधिक 9,05,001 रुपए का भुगतान किया है। राठौड़ ने अपनी पत्नी को तोहफे के रूप में मर्सिडीज कार दी है और इसके लिए पसंदीदा नंबर सीएच 01 एएम 0001 प्राप्त करने की खातिर उन्होंने सबसे अधिक 9,05,001 रुपए का भुगतान किया। id="toptextpromo">रजिस्ट्रेशन
एवं लाइसेंस प्राधिकार (आरएलए) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पसंदीदा नंबर हासिल करने के लिए आरएलए द्वारा कल हुयी नीलामी में राठौड़ ने सबसे अधिक राशि की बोली लगायी। राठौड़ ने नीलामी के दौरान दूसरों को पीछे छोड़ने के प्रयासों के तहत हर बार एक रूपए अधिक की बोली लगायी। उन्होंने कहा, मेरी पत्नी नंबर एक है और इस वजह से मैंने एक रुपए अधिक की बोली लगायी। अधिकारियों ने बताया कि 0001 सीरीज के लिए 18 आवेदन आए थे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उन्होंने
कहा कि जनवरी में सीएच 01 एएल 0001 की नीलामी पर 5.8 लाख रुपए मिले थे। राठौड़ ने कहा कि उन्होंने 15 नंबरों के लिए अग्रिम राशि का भुगतान किया था। उल्लेखनीय है कि राठौड़ रूचिका मामले में मई से नवंबर 2010 तक जेल में रहे। बाद में उच्चतम न्यायालय के आदेश पर उन्हें जमानत पर रिहा किया गया। यह मामला अब भी उच्चतम न्यायालय में लंबित है।











Click it and Unblock the Notifications