यूपी: पटाखे की दुकान में जबरदस्त विस्फोट, 6 मरे
शाहजहांपुर।
उत्तर प्रदेश के बरेली मंडल में शाहजहांपुर जिले के कांठ कस्बे में आज पटाखों की दुकान में हुए विस्फोट में 6 लोगों की मौत हो गयी तथा दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये। बरेली क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक देवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि शाहजहांपुर के कांठ कस्बे एक बाजार में स्थित इब्बन नामक आतिशबाज की पटाखों की दुकान में करीब साढ़े 11 बजे अचानक विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में पटाखे की दुकान तथा उससे सटी दुकान पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गयी। id="toptextpromo">मलबे
में दबकर दो बच्चे, इतने ही तीन पुरुष तथा एक महिला समेत 6 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा दो अन्य व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौहान ने बताया कि मरने वालों के शव अत्यंत जली हालत में होने के कारण उनकी शिनाख्त नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि विस्फोट इतना तीव्र था कि आसपास की नौ अन्य दुकानें भी ध्वस्त हो गयीं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>मलबे
में कुछ और लोगों के भी दबे होने के मद्देनजर मरने वालों की तादाद और बढ़ने की आशंका है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। मलबे को हटाने का काम जारी है। वहीं दूसरी तरफ आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया गया है। सूत्रों की मानें तो फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाडियां मौके पर मौजूद हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार विस्फोट कैसे हुआ इस बात की भी पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलाहाल जांच के आदेश दे दिये गये हैं।











Click it and Unblock the Notifications