रामदेव के साथ अन्ना हैं भी औऱ नहीं भी

दिल्ली से जाते जाते अन्ना ने रामदेव के मुद्दे पर कहा, उनके साथ हमारी साझेदारी सीमित होगी। कालेधन को लेकर बाबा के अभियान को उनका समर्थन तो जरूर है, लेकिन वे बाबा की यात्रा में शामिल नहीं हो पाएंगे। अन्ना ने कहा है, एक मई से महाराष्ट्र में अपने स्तर से यात्राएं कर रहे हैं। इसमें वे जन लोकपाल और लोकायुक्त बनाने की मांग करेंगे। इसी तरह बाबा अपनी यात्राओं के जरिए कालेधन के खिलाफ अभियान चला रहे हैं।
जन लोकपाल आंदोलन में उनका सहयोग है, जबकि हमारा पूरा सहयोग कालेधन के खिलाफ उनके आंदोलन में रहेगा। हमारे बीच कोई मतभेद नहीं। हालांकि उन्होंने साफ कर दिया कि इस दौरान अगर दोनों कहीं मिलेंगे तो जरूर साथ लोगों को संबोधित करेंगे, लेकिन उनके साथ साझा यात्रा का कोई कार्यक्रम नहीं है। हालांकि तीन जून को जंतर-मंतर पर रामदेव के धरने में जरूर अन्ना शामिल होंगे।
उधर, बाबा रामदेव अपनी यात्राओं और अन्ना के साथ संबंधों को लेकर बेफिक्र हैं। उनकी पूरी टीम जनजागरण यात्रा की तैयारियों में जुटी हुई है। पतंजलि से इस दौरान अन्ना के संबंधों को पूरी तरह से पारदर्शी बताया गया तथा साथ ही कहा गया कि बाबा रामदेव और अन्ना में कोई दूरी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications