यूपी पुलिस को हाईटेक बनाने में लगेंगे 800 करोड़

Uttar Pradesh Police
लखनऊ। यूपी पुलिस को जल्द ही दिल्ली पुलिस की तरह हाईटेक होगी। पुलिस को हाईटेक करने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री से 800 करोड़ रुपए का पैकेज मांगा है। सूत्रों का कहना है कि केन्द्र ने श्री यादव की इस मांग को मान लिया है जिसके बाद यूपी पुलिस के लिए 800 रुपए मिल रहे हैं। योजना के मुताबिक गाजियाबाद, नोएडा, कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी, आगरा और मेरठ शहरों में पुलिस हाईटेक होगी।

नयी पुलिसिया व्यवस्था के तहत पुलिस को अत्याधुनिक संसाधनों और उपकरणों से लैस किया जाएगा। पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण के लिए समय-समय पर शिविर लगाए जाएंगे। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों ने अपराध के नये व आधुनिक तरीके खोज लिए हैं जिसके लिए जरूरी है कि पुलिस भी अपना चोला बदले और आधुनिकता के रंग में आ जाए ताकि वह अपराधियों से मोर्चा ले सके।

यूपी पुलिस को आधुनिक हथियार दिए जाएंगे। ये हथियार केंद्र से पुलिस रिफॉर्म के लिए हासिल हुए बजट से खरीदे जाएंगे। इसके तहत पुलिस के संचार साधनों का आधुनिकीकरण किया जाएगा। इससे पुलिस के कामकाज में तेजी आएगी। इतना ही नहीं पीसीआर वैन का नेटवर्क बढ़ाकर उनमें जीपीआरएस उपकरण लगाए जाएंगे।

इससे पेट्रोलिंग बढ़ेगी और गुनाह पर नियंत्रण रखने में कामयाबी मिलने की उम्मीद है। पुलिस कंट्रोल रूम को भी आधुनिक बनाया जाएगा इससे पुलिस को मदद के लिए की जाने वाली फोन कॉल्स पर तेजी से एक्शन हो सकेगा। साथ ही साथ उनका पूरा रिकॉर्ड भी रखा जाएगा। अधिकारी बताते हैं कि यूपी के चुने हुए शहरों के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे, जिनकी मदद से शहर पर नजर रखी जा सकेगी।

महत्वपूर्ण शहरों के लिए क्विक रिस्पांस टीमें तैयार की जाएंगी ताकि अपराध होने पर प्रतिक्रिया की जा सके। पुलिस कर्मियों को सिलसिलेवार ढंग से आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। थानों को डिजिटल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा ताकि लोग अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करा सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+