दुग्ध कंपनियों के खिलाफ देश भर में बहाया जायेगा दूध

ग्वाला गद्दी समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह अहलूवालिया ने बताया कि दुग्ध व्यापारी लंबे समय से राज्य सरकारों से अपनी मांगों को लेकर मंत्रणा कर रहे हैं। लेकिन उनकी समस्या को नजरअंदाज किया जा रहा है। प्रदर्शन के साथ ही भूख हड़ताल भी की जा रही है। कंपनियां दूध उत्पादकों से मात्र 12 रुपये में लेकर 40 रुपये प्रति लीटर में बेच रही हैं।
टीम अन्ना के सदस्य का समर्थन
दूध उत्पादकों की मांगों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे टीम अन्ना के सदस्य मनीष सिसोदिया सरकार पर खूब जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण ही आज दूध का भाव 40 रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियां एक जैसी हैं। उनकी कथनी और करनी में जमीन-आसमान का फर्क है।
उन्होंने कहा कि आज दूध का भाव आसमान छू रहा है और इसके लिए सिर्फ सरकारें जिम्मेदार हैं, जो कंपनियों पर लगाम लगा पाने में नाकाम हैं। ससोदिया ने कहा कि आज जब महंगाई अपने चरम पर है उस वक्त में घरों में दूध पीने पर भी धीरे-धीरे अंकुश लगता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नकली दूध के जरिए करोड़ों का कारोबार किया जा रहा है। कंपनियों को किसी की जान की कोई परवाह नहीं है, न ही सरकार इसको लेकर चिंतित दिखाई पड़ती है। सिसोदिया ने कहा कि सरकार लगातार गलती पर गलती किए जा रही है जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने दूध उत्पादकों द्वारा दूध कंपनियों पर लगाए जा रहे आरोपों की जांच की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications